SBI PO Mains Admit Card 2022 out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 19 जनवरी, 2023 को एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें एडमिट कार्ड 30 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगा।
वहीं ये भी बता दें कि यह परीक्षा 30 जनवरी के बाद फरवरी माह में आयोजित करवाना संभावित है। जल्द ही तारीखों को घोषणा होने की संभावना है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
SBI PO Mains Admit Card 2022 – Direct link to download
SBI PO Mains Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें
- अभ्यर्थी सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।
- इसके बाद करियर सेक्शन के तहत उपलब्ध एसबीआई पीओ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक ड्रॉप डाउन बॉक्स प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद पेज पर उपलब्ध एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आप एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी को जारी किया गया था। यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न (ExamPattern)
आपको बता दें एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में 155 सवाल पूछे जाते हैं। ये सभी सवाल 5 विषयों से आते हैं। इन 155 प्रश्नों का उत्तर देने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय मिलता है। यह सम्पूर्ण परीक्षा 200 अंकों की होती है। वहीं मुख्य परीक्षा को 4 सेक्शन में बांटा गया है- रिजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टिट्यूड, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल/ इकनोमिक्स/ बैंकिंगअवेयरनेस।